सम्मान

वाराणसी: समाज में उत्कृष्ट योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली बनारस की पांच विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया. मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में रविवार को राजलक्ष्मी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रामण पत्र वितरण समारोह के अवसर पर कृष्ण प्रिया, डॉ. रितु गर्ग, श्रेष्ठा सिंह (संपादक ‘गूंज उठी रणभेरी’), निधी गोस्वामी एवं लता सिंह को स्मृति चिह्न भेट कर महिलाओं को उनसे प्रेरित होने की सीख दी गयी.

इसके पूर्व मंचासिन अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की सचिव संगीता शर्मा ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ी विशिष्ट महिलाओं से सीख लेकर अन्य आधी आबादी को भी आगे आना चाहिये. इसके बाद मंचासिन अतिथियों ने राजलक्ष्मी सेवा संस्थान की ओर से संचालित नि: शुल्क ब्यूटिशियन कोर्स से प्रशिक्षण प्राप्त 60 महिलाओं में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

इस दौरान समारोह में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष लखन शर्मा, सचीव संगीता शर्मा, भागवती जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में संस्था की सदस्यों के साथ-साथ महिलाएं मौजूद रहीं. कार्यक्रम का संचालन विजय नावड़ ने किया. अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष लखन शर्मा ‘पापे’ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनीष शर्मा ने दिया.

विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान
विशिष्ट महिलाओं का सम्मान